
पूर्वी चंपारण,30 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।जिले के बंजरिया प्रखंड स्थित अजगरी पंचायत में पौधा संरक्षण विभाग द्वारा किसान पाठशाला के दूसरा सत्र का आयोजन किया गया।मौके पर पाठशाला के संचालक किसान मनोज कुमार सिंह सहित चयनित 25 किसानों के अलावा अन्य उपस्थित किसानो को प्रशिक्षक कामेश्वर सिंह कृषि समन्वयक एवं शौम्या शेखर सहायक तकनीकी प्रबंधक ने किसानो को कृषि के समसमायिक स्थिति की विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान प्रशिक्षक कामेश्वर सिंह ने किसानों को खरपतवार नियंत्रण के उपाय, चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार या संकरी पत्ती वाले खरपतवार या दोनों खरपतवार एक साथ फसल में हो तब कौन सी खरपतवार नाशक दवा किस मात्रा में छिड़काव करें इत्यादि विषयों पर विस्तार से बताया। प्रशिक्षक शौम्या शेखर ने किसानो को आत्मा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते बताया कि बिहार कृषि एप किसानो के लिए महत्वपूर्ण है।इन्होने इस एप डाउनलोड करने के साथ ही इसके उपयोग के संदर्भ में भी जानकारी दिया।कार्यक्रम के पश्चात किसानो ने प्रत्यक्षण किये चयनित किसानो के खेतो में लगे विभिन्न रब्बी फसलो का भी अवलोकन किया।
(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार
