Uttrakhand

भाजपा की सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयाेजन

कर्णप्रयाग में आयोजित सक्रीय सदस्य कार्यशाला में बोलते हुए मुख्य वक्ता।

गोपेश्वर, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी चमोली की सोमवार को कर्णप्रयाग में सक्रिय सदस्यता अभियान की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें सभी मंडलों के मंडलाध्यक्ष, महामंत्री और सक्रिय सदस्यता अभियान संयोजक के अलावा जिले के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यशाला में बोलते हुए जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक सदस्यता अभियान में भागेदारी निभाते हुए जिले को राज्य में पांचवां स्थान दिलाया है। उन्होने कहा कि आम जनता ने भाजपा से जुड़ने की रुचि दिखाई है, क्याेंकि केंद्र और राज्य की ओर से दिए लक्ष्य को पूरा किया गया। अब दूसरे चरण में सक्रिय सदस्यता अभियान का है। इसमें भी हम प्रत्येक बूथ सक्रिय सदस्य बनाएंगे।

मुख्य वक्ता उत्तराखण्ड राज्य सरकार में राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि कार्यशाला में सभी महत्वपूर्ण कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। इसलिए अब सक्रिय सदस्यता अभियान में सबसे ज्यादा और सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभानी है। उन्होंने कहा कि सक्रिय सदस्यता अभियान पार्टी संगठन के गठन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। प्रत्यके बूथ पर कम से कम दो सक्रिय सदस्य होने आवश्यक है। सभी कार्यकर्ता आज से ही इस अभियान में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा आज दुनियां की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। आम जनमानस का भाजपा के प्रति बहुत बड़ी आशा और विश्वास है।

कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल और थराली विधायक भूपाल राम टमटा, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भण्डारी ने सभी कार्यकर्ताओं से इस अभियान को सफल बनाने की अपील की।

इस मौके पर जिला संयोजक राकेश जोशी, गजेंद्र रावत, कृष्णमणि थपलियाल, सुरेंद्र नेगी, अरुण मैठाणी, भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नन्दन बिष्ट, संदीप रावत, समीर मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय रावत, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र हटवाल आदि मौजूद थे।

(Udaipur Kiran) / जगदीश पोखरियाल

Most Popular

To Top