Jammu & Kashmir

जम्मू नगर निगम की वेबसाइट पर ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित, साइबर हमले की आशंका

जम्मू,, 3 मई (Udaipur Kiran) । जम्मू नगर निगम ने आम जनता को सूचित किया है कि उसकी आधिकारिक ऑनलाइन सेवा पोर्टल फिलहाल साइबर गतिविधि से प्रभावित होकर अस्थायी रूप से बंद हो गया है। नगर निगम ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एहतियाती कदम उठाते हुए वेबसाइट की सेवाओं को जल्द बहाल करने की प्रक्रिया में है। जम्मू नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि जब तक पोर्टल सेवा बहाल नहीं होती, तब तक वे किसी भी सेवा से जुड़ी जानकारी या सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-180-7207 पर संपर्क करें।

—————

(Udaipur Kiran) / अश्वनी गुप्ता

Most Popular

To Top