Maharashtra

विक्रोली में पेड़ गिरने से एक युवक की मौत, दो घायल

मुंबई, 27 मई (Udaipur Kiran) । विक्रोली के कन्नमवार नगर इलाके के गणेश मैदान में बीती रात पेड़ गिरने से एक युवक की मौत हो गई। इस घटना में दो युवक घायल हैं। दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई नगर निगम की टीम गिरे पेड़ को हटाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के अनुसार सोमवार को देर रात तेज बारिश हो रही थी। बारिश से बचने के लिए तीन युवक पेड़ के नीचे रुके थे। देर रात बारिश से अचानक पेड़ गिर गया। इस घटना में तेजस नायडू की मौके पर ही मौत हो गई है। घायल दो युवकों का इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों ने इस घटना के लिए नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया है। नागरिकों ने मांग की है कि इस दुर्घटना में मरने वाले युवक को सहायता दी जाए तथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।

—————

(Udaipur Kiran) यादव

Most Popular

To Top