Maharashtra

पुणे दुष्कर्म मामले में एक संदिग्ध गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

मुंबई, 11 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । पुणे जिले के बोपदेव गांव इलाके में 21 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक संदिग्ध आरोपित को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुणे पुलिस इस मामले में दो अन्य आरोपितों की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।

पुणे शहर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि बोपदेव सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक संदिग्ध आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। इसके लिए पुलिस की 700 लोगों की टीम ने 700 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाला था। इस मामले के दो अन्य आरोपित भी पुलिस की गिरफ्त के काफी करीब हैं, जिन्हें बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार पुणे के बापदेव गांव इलाके मेंएक महिला अपने पुरुष मित्र के साथ 3 अक्टूबर गई थी। इसी दौरान तीन लोगों ने इन दोनों को घेर लिया। इसके बाद तीनों ने महिला के पुरुष मित्र को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा और उसी के सामने उसकी महिला मित्र के साथ बलजबरी दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद पीड़ित महिला की शिकायत के बाद पुणे पुलिस ने आरोपितों को पकड़ने के लिए 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो आरोपित भी जल्द गिरफ्तार किए जाने का दावा गृह मंत्री देवेंद्र फडवणीस ने किया है। उन्होंने कहा कि असली आरोपित को गिरफ्तार किया जा चुका है। बहुत जल्द सभी आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।

(Udaipur Kiran) यादव

Most Popular

To Top