
मुंबई, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मुंबई में एलीफैंटा पर्यटन स्थल के पास समुद्र में नाव पलट जाने से एक यात्री की मौत हो गई। इस घटना में 20 लोगों को बचा लिया गया है। मौके पर भारतीय तटरक्षक बल ने बचाव अभियान शुरू किया है।
मुंबई नगर निगम के मुताबिक बुधवार को दोपहर में नीलकमल नाम की एक नाव मुंबई के गेटवे आफ इंडिया से बोट एलीफैंटा पर्यटन स्थल की ओर जा रही थी। नाव में 56 यात्री सवार थे। यह नाव एलीफैंटा से करीब तीन किलोमीटर पहले अचानक पलट गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही नौसेना, तटरक्षक बल, येलोगेट पुलिस स्टेशन और स्थानीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं ने तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया। मुंबई नगर निगम सूत्रों ने बताया कि इस घटना में अब तक 20 यात्रियों को बचा लिया गया है। इनमें से 1 यात्री की मौत हो गई है।
—————
(Udaipur Kiran) यादव
