Gujarat

राजकोट के गोंडल में मकान धराशायी, एक की मौत, दो घायल

राजकाेट जिले के गाेंडल में मकान धराशायी हाेने के बाद मलबा हटाते फायर विभाग की टीम

राजकोट, 20 फरवरी (Udaipur Kiran) । जिले के गोंडल के सहजानंदनगर गरबी चौक के समीप गुरुवार सुबह रिनोवेशन के दौरान दो मंजिला मकान धराशायी हो गया। घर के अंदर मौजूद एक ही परिवार के 3 लोग मलबे में दब गए। इसमें से एक महिला की मौत हो गयी, जबकि दो लोग इलाजरत हैं।

अग्निशमन विभाग के अनुसार हादसे की जानकारी मिलते ही टीम ने मौके पर जाकर रेस्क्यू शुरू किया। गोंडल नगरपालिका की अग्निशमन टीम के साथ जेसीबी, क्रेन और अन्य संसाधन की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। मलबे में फंसे सुनील वरघाणी, उनकी पत्नी उषा वरघाणी और माता मीताबेन वरघाणी को बाहर निकाला गया। तीनों को हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उषा वरघाणी को मृत घोषित कर दिया। सुनील और मीताबेन का इलाज किया जा रहा है।

————

(Udaipur Kiran) / बिनोद पाण्डेय

Most Popular

To Top