Maharashtra

रायगढ़ में कार पर कंटेनर पलटने से एक की मौत व दूसरा घायल

मुंबई, 9 फरवरी (Udaipur Kiran) । रायगढ़ जिले में पेन-पनवेल मार्ग पर रविवार दोपहर को एक कार पर एक तेज रफ्तार कंटेनर पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को तत्काल करनाला के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पनवेल पुलिस छानबीन कर रही है।

पुलिस के अनुसार आज ठाणे में रहने वाले दो लोग ठाणे से वडखल की ओर जा रहे थे। उनकी कार जैसे ही करनाला के पास पहुंची पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ने कार को तेज टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर सीधे कार पर पलट गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय नागरिक तत्काल मौके पर पहुंचे और कार में सफर कर रहे दोनों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने कार सवार व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि घायल महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। खबर लिखे जाने तक दोनों की पहचान नहीं हो सकी है।

—————

(Udaipur Kiran) यादव

Most Popular

To Top