Bihar

भारत खेलो फुटबॉल द्वारा एक दिवसीय खिलाड़ी चयन प्रतियोगिता आयोजित

खेल प्रतियोगिता

सहरसा, 09 सितम्बर (Udaipur Kiran) ।

भारत खेलो फुटबॉल व टाउन फुटबॉल क्लब सहरसा के संयुक्त तत्वाधान में भारत खेलो फुटबॉल के सौजन्य से आयोजित एकदिवसीय चयन प्रतियोगिता में बिहार के 16 एवं झारखंड के कुछ जिलों की टीम ने भाग लिया।सहरसा में आयोजित इस ट्रायल में मुख्य कोच की भूमिका में पूर्व भारतीय टीम के खिलाड़ी सह लिपिक ब्रह्मदेव हांसदा ने किया।

बिहार रेफरी सह राष्ट्रीय कोच नीतीश मिश्रा ने बताया कि भारत खेलो फुटबॉल के द्वारा गरीब बच्चों का सपना पूरा किया जाता है। यहां से बच्चे इंटरनेशनल टूर्नामेंट सहित पुर्तगाल के विभिन्न क्लब में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। पूरे बिहार का फुटबॉल बालक बालिका खिलाड़ियों का विभिन्न आयु वर्ग में अंडर 13 अंडर 15 अंडर 17 के खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय ट्रायल का आयोजन सहरसा स्टेडियम में किया गया है।जिसमें पूरे बिहार से सैकड़ो बच्चों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम स्टेडियम और पुलिस लाइन के मैदान में आयोजित की गयी।

भारतीय खेलो फुटबॉल के तकनीकी पदाधिकारी के द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने में डब्लू कुमार, विजय निराला,विकास कुमार, गिर मुर मुर मोहम्मद अरमान बसंत कुमार राणा कुमार पासवान संजय मुरमुर गणेश कुमार गुप्ता डॉ संजय यादव प्रशांत कुमार एकलव्य केंद्र की कोक रोहित राज शिवम कुमार अशोक कुमार देवानंद कुमार रोशन सिंह धोनी एवं विभिन्न खेल संघो के लोग लगे हुए हैं।इस अवसर पर बच्चों का कौशल का परीक्षण किया गया। भारत के लोग फुटबॉल खेल प्रतियोगिता के तहत तीनों आयु वर्ग में कल 54 खिलाड़ियों का चयन किया गया बिहार रेफरी नीतीश मिश्रा ने बताया कि अंदर 13 आयु वर्ग में 18, अंदर 15 आयु वर्ग में 18, अंडर 17 आयु वर्ग में 18,फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन किया गया है। यह खिलाड़ी इंडियन स्पोर्ट्स लीग बिहार के तहत खेलेंगे।इसके बाद यह बच्चे बिहार ही नहीं भारत के विभिन्न क्लब में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। जिसके लिए हम सभी फुटबॉल प्रेमी खेल प्रेमी और तकनीकी पदाधिकारी उनका शुक्रगुजार है।

(Udaipur Kiran) / अजय कुमार

Most Popular

To Top