जींद, 10 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । बीटेक छात्र को ऑनलाइन टास्क देकर साइबर ठगों ने एक लाख 54 हजार 877 रुपये का चूना लगा दिया। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
न्यू कृष्णा कालोनी निवासी सुशांत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीटेक का छात्र है। वह अपनी इंस्टा आईडी पर कारें देख रहा था। उसी दौरान पार्ट टाइम जोब का लिंक आया। क्लिक करने के साथ एक साइट खुल गई। जिसमें रजिस्ट्रेशन के साथ उसके अकाउंट में 60 रुपये दिखाने लगा। जिसके बाद उसने सौ रुपये और लगाए तो उसके अकाउट मे दौ सौ रुपये दिखाई दिए।
जिसके बाद उसने पांच सौ रुपये और लगाए, जिसके आठ सौ रुपये खाते में दिखाई दिए। बातचीत करने के बाद उसने अपनी राशि को अपने बैक अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया। जिसके बाद उसे ऑनलाइन टास्क दिया गया। जिसके झांसे में आकार अलग-अलग समय में कुल एक लाख 54 हजार 877 रुपये निवेश किया। जिसके बाद वह उलझता चला गया। कोशिश करने के बाद भी राशि उसके खाते में ट्रांसफर नही हुई। जबकि उससे ओर राशि लगाने के दबाव बनाया जाने लगा। जिस पर उसे ठगी का अहसास हुआ। साइबर थाना पुलिस ने सुशांत की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
—————
(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा
