RAJASTHAN

ऑपरेशन सिंदूर’की सफलता पर उदयपुर में तिरंगा यात्रा : देशप्रेम, एकता और वीरता के जयघोष से गूंजा शहर

ऑपरेशन सिंदूर’की सफलता पर उदयपुर में तिरंगा यात्रा : देशप्रेम, एकता और वीरता के जयघोष से गूंजा शहर
ऑपरेशन सिंदूर’की सफलता पर उदयपुर में तिरंगा यात्रा : देशप्रेम, एकता और वीरता के जयघोष से गूंजा शहर
ऑपरेशन सिंदूर’की सफलता पर उदयपुर में तिरंगा यात्रा : देशप्रेम, एकता और वीरता के जयघोष से गूंजा शहर

उदयपुर, 16 मई (Udaipur Kiran) । देश की सुरक्षा के लिए चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की अभूतपूर्व सफलता के उपलक्ष्य में शुक्रवार को उदयपुर शहर में सर्वसमाज द्वारा एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह आयोजन शहर में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बन गया। आयोजन में हर वर्ग और समाज के लोगों ने भाग लिया, जिसने ‘नया भारत’ की जीरो टॉलरेंस नीति के प्रति जनसमर्थन और एकजुटता को मजबूत संदेश दिया।

ब्राह्मण, राजपूत, वैश्य, जैन, मुस्लिम, सिंधी, आदिवासी, मेघवाल, भील, गुर्जर, मारवाड़ी, पंजाबी, सिख, भील मीणा, बंजारा, कुम्हार, नाई, दर्जी, स्वर्णकार, लुहार, जाट, रावणा राजपूत सहित सभी जातियों व समुदायों ने सहभागिता कर सामाजिक समरसता का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।

विशाल जनसमूह ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से अनुशासित रूप से मार्च किया। यात्रा में NCC कैडेट्स, स्केटिंग करते बच्चे, साधु-संत, सेना, वायुसेना और नौसेना से जुड़े भूतपूर्व सैनिकों एवं शहीद परिवारों की भागीदारी ने आयोजन को और भी गौरवपूर्ण बना दिया।

तिरंगा यात्रा शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात संचालन में प्रशासन और पुलिस की विशेष भूमिका रही। मार्ग के दोनों ओर खड़े नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर प्रतिभागियों का अभिनंदन किया। इस आयोजन के माध्यम से यह सशक्त संदेश गया कि उदयपुरवासी हर आतंकी गतिविधि और राष्ट्रविरोधी मानसिकता के खिलाफ एकजुट हैं और सरकार की राष्ट्रहितकारी नीतियों का समर्थन करते हैं।

इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, केबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल, राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, गोगुंदा विधायक प्रताप गमेती, सलूंबर विधायक शांता अमृत मीणा, सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक प्रमोद सामर, प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, पूर्व शहर जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली, पूर्व देहात जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, भंवरसिंह पंवार, युवा मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया, जिला संयोजक पंकज बोराणा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी मांडावत, एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान, एसटी मोर्चा प्रदेश मंत्री संतोष मीणा, निवर्तमान उपमहापौर पारस सिंघवी, डॉ. जिनेंद्र शास्त्री, हंसा हिंगड़, मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल, सहप्रभारी अशोक आमेटा, प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक मोहित सनाढय, खुशबू मालवीय, यशवंत मंडावरा, प्रदीप विजयवर्गीय सहित सैकड़ों गणमान्य जन, समाजसेवी, व्यापारी, उद्योगपति एवं युवाओं ने पैदल भाग लेकर आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / सुनीता

Most Popular

To Top