Jharkhand

मंत्री हफीजुल के बयान पर बवाल, बाबूलाल मरांडी बोले- संविधान का अपमान नहीं सहेगी भाजपा

(फाइल फोटो) बाबूलाल मरांडी

रांची, 17 अप्रैल (Udaipur Kiran) । झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के शरीयत को संविधान से ऊपर बताने के बयान से सियासी बवाल मच गया है। भाजपा ने इसे संविधान का अपमान बताया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मंत्री हफीजुल हसन का संविधान की बजाय शरीयत को प्राथमिकता देना जनादेश और संविधान का अपमान है। उन्होंने कहा कि भाजपा, बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान का अपमान नहीं सहेगी। इसके विरोध में भाजपा सभी जिलों में आक्रोश मार्च निकालकर हेमंत सरकार की ओर से झारखंड में शरीयत थोपने की मंशा को बेनकाब करेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Most Popular

To Top