Haryana

रोहतक: प्रधानमंत्री के निर्देश पर सेना ने आतंकियों को कल्पना से बड़ी सजा दीः ढांडा

कार्यक्रम को संबोधित करते शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा।

रोहतक, 5 जून (Udaipur Kiran) । मोदी सरकार के 11 साल-संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम के तहत रोहतक में हुई लोकसभा स्तरीय कार्यशाला में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर और प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने मोदी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। गुरुवार को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्षों में शौचालय से लेकर ब्रह्मोस तक की उपलब्धियों को दुनिया ने देखा है।

ढांडा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत पीएम मोदी के निर्देशों पर हमारी सेना ने कल्पना से बड़ी सजा आतंकवादियों को दी है। प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को बेमिसाल बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दिखाए मार्ग पर चलकर प्रकृति से लेकर व्यक्ति तक संतुष्टि का अहसास करा रही है।

कार्यशाला को पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने भी संबोधित किया। कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि भारत दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना है। यह सब मजबूत राजनीतिक सोच के कारण ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि अगर राजनीतिक सोच कमजोर है तो कोई ताकत किसी भी देश को गरीब होने से रोक नहीं सकती। उन्होंने कहा कि आज भारत की राजनीतिक सोच परिपक्व है।

प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने कार्यशाला में बोलते हुए कहा कि मोदी और नायब सरकार ने हर व्यक्ति को सुखी करने का काम किया है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार में लोगों का जीवन सरल हुआ है। देश और प्रदेश का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है, अब कई घंटों का सफर कुछ घंटों में तय हो रहा है। पूनिया ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता अच्छा काम कर रहे हैं। पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम इस बार हमारे 17 हजार 763 बूथों पर सुना और अपलोड किया गया। उन्होंने इसके लिए कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी।

(Udaipur Kiran) / अनिल

Most Popular

To Top