
रांची, 4 मई (Udaipur Kiran) ।
राजधानी रांची में 6 मई को कांग्रेस की ओर आयोजित राज्य स्तरीय संविधान बचाओ रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने इसकी जानकारी दी।
रविवार को उन्होंने कहा है कि इस रैली के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों को संविधान और जातिगत जनगणना की सच्चाई से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना में देरी नहीं होनी चाहिए, जाति जनगणना के आंकड़ों का उपयोग आरक्षण शिक्षा रोजगार और कल्याण नीतियों की मजबूती के लिए किया जाए।
झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह ने भी रविवार को कांग्रेस भवन में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य स्तरीय संविधान बचाओ रैली सिर्फ कार्यक्रम नहीं एक संकल्प होगा। उन्होंने कहा कि रैली में हिस्सा लेने के लिए अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लाम्बा 05 मई को रांची पहुंच रही हैं। संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रूप से पिंकी सिंह, पार्वती सिंह, नीतू देवी, शाहनाज खातून, सीमा साहु, अनिता सहाय शामिल थीं।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
