CRIME

वृद्ध का शव खेत में मिला, हत्या की आशंका

खूंटी, 22 मार्च (Udaipur Kiran) । खूंटी टोली बस्ती के पास स्थित बामन ढ़ोड़ा के खेत से शनिवार को एक वृद्ध का शव बरामद हुआ। शव की पहचान खूंटी टोली बस्ती निवासी किशुन सिंह (85) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार किशुन सिंह तीन दिनों से घर से लापता थे। परिजन उनकी खोजबीन में जुटे थे। शनिवार को जब कुछ लोगों की नजर खेत में पड़े उनके शव पर पड़ी तब इसकी जानकारी परिजनों को मिली। बाद में इसकी सूचना खूंटी थाना की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी छानबीन के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी अज्ञात अपराधी ने वृद्ध की हत्या कर शव को छुपाने की नीयत से उसे खेत में फेंक दिया है। इस संबंध में खूंटी थाना में मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top