Jharkhand

वज्रपात से वृद्ध की मौत,बहू इलाजरत

वज्रपात

दुमका, 23 अगस्त (Udaipur Kiran) ।बारिश के साथ वज्रपात होने से 60 वर्षीय महेश्वरी सोरेन की मौत हो गई,जबकि महिला की बहू मीरु मुर्मू बेहोश हो गई थी। उसे इलाज के लिए दुमका के फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीरु मुर्मू को सुनने की क्षमता खत्म हो गई है। यह घटना दुमका प्रखंड क्षेत्र के गांदो के शहरघाटी गांव में हुई। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे परिवार के सभी लोग एक साथ खाना खाने के लिए बैठे थे। इस दौरान बारिश शुरू हो गई। बारिश शुरू होते ही अचानक वज्रपात हुआ। झटके से मां और बहू मीरु मुर्मू बेहोश हो गई,जबकि वृद्ध महिला के पुत्र ठाकुर मरांडी एवं पोते को हल्का झटका महसूस हुआ था। इस घटना में परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए है। किसी को कोई क्षति नहीं हुई है।

ठाकुर मरांडी ने बताया कि अपनी मां और पत्नी को लेकर पीजेएमसीएच पहुंचा,पर मां की मृत्यु हो चुकी थी। उसकी पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।

(Udaipur Kiran) / नीरज कुमार / शारदा वन्दना

Most Popular

To Top