Haryana

हिसार : कुलपति को दूसरा कार्यकाल मिलने पर अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों व किसानों ने दी बधाई

कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज को माला पहनाकर स्वागत करते हौटा प्रधान डॉ. अशोक गाेदारा।
बधाई देने आने वालों को संबोधित करते कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज।

कुलपति कार्यालय के सामने पगड़ी पहनाकर व फूल मालाओं के साथ किया जोरदार स्वागत

हिसार, 31 जनवरी (Udaipur Kiran) । कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज को हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय

में चार वर्ष की एक और कार्य अवधि मिलने से विश्वविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों

व विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अपनी खुशी जाहिर करते हुए अधिकारियों,

कर्मचारियों व किसानों ने कुलपति कार्यालय के सामने पगड़ी पहनाकर व फूल मालाएं डालकर

जोरदार स्वागत किया।

प्रो. बीआर कम्बोज के द्वारा कृषि शोध, शिक्षा, व विस्तार शिक्षा सहित किसानों

के हित में उत्कृष्ट कार्य किए गए हैं। उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हकृवि

ने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कृषि शोध को

बढ़ावा देने के लिए व विद्यार्थियों और वैज्ञानिकों की कार्यक्षमता के विकास के लिए

विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के साथ नए एमओयू करवाए। गौरतलब है कि प्रो. कम्बोज

16 अप्रैल 2021 को विश्वविद्यालय के 20वें कुलपति नियुक्त हुए थे। प्रो. काम्बोज एक

अंतरराष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक रहे हैं।

इस अवसर पर हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कुलपति

को बधाई देते हुए उनके द्वारा पिछले कार्यकाल में 150 से अधिक नए वैज्ञानिकों की भर्ती

करने, वैज्ञानिकों की समयानुसार पदोन्नती करने, वैज्ञानिकों की अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों

में शोध संबंधी प्रशिक्षण करवाने व वैज्ञानिकों के लिए बनवाए जा रहे नए सरकारी आवासों

के लिए उनका धन्यवाद भी किया। साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रो. कम्बोज के कुशल

नेतृत्व में यह विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान और विस्तार के क्षेत्रों में और अधिक

नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। हकृवि के गैर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी व

कहा कि कुलपति प्रो. काम्बोज हर वर्ग के कर्मचारियों को विश्वविद्यालय के हित में बेहतर

कार्य करने के लिए प्रेरित करते रहे हैं व उनकी पदोन्नती की लंबित मांगों को समय पर

पूरा किया है।

कुलपति ने भविष्य की कार्य-योजना पर दिया जोर

हकृवि को नंबर एक विश्वविद्यालय बनाने के लिए उन्होंने शोधार्थियों व वैज्ञानिकों

को शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में और अधिक बेहतर ढंग से कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने वैज्ञानिकों से प्रदेश की कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए, कम पानी में अधिक

पैदावार देने वाली किस्में विकसित करने व जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर शोध करने

पर जोर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित राष्ट्र के स्वप्न को साकार करने

के लिए युवाओं को आगे आना होगा। राष्ट्रीय मानचित्र पर विश्वविद्यालय ने लगातार उल्लेखनीय

उपलब्धियां हासिल करके अपनी विशेष पहचान बनाईं है। इसी के द्रष्टिगत हरियाणा के राज्यपाल

और मुख्यमंत्री ने उनके दूसरे कार्यकाल के लिए स्वीकृति प्रदान की है। प्रो. कम्बोज

ने प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद

व आभार प्रकट किया।

कुलपति प्रो बीआर कम्बोज ने कहा कि उनके दूसरे कार्यकाल का श्रेय विद्यार्थियों

एवं शिक्षकों की शिक्षा के क्षेत्र में, वैज्ञानिकों की शोध के क्षेत्र में तथा विश्वविद्यालय

प्रशासन का टीम भावना एवं आपसी तालमेल के साथ किए गए कार्यों को जाता है। उन्होंने

कहा कि समूचे विश्वविद्यालय परिवार ने निर्धारित समय-सीमा से बाहर निकल कर दिन-रात

कड़ी मेहनत की, जिसके कारण 54 वर्षों के इतिहास में पहली बार आईसीएआर के नैब की ओर

से विश्वविद्यालय को सर्वश्रेष्ठ ग्रेडिंग ‘ए प्लस’ ग्रेड से नवाजा गया। जेआरएफ और एसआरएफ में गत

वर्ष विश्वविद्यालय के 46 विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन करके अपनी जगह बनाई थी।

पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष उपरोक्त परीक्षा में 67 विद्यार्थी चयनित हुए हैं। हकृवि

व वेस्टर्न सिडनी विश्वविद्यालय ऑस्ट्रेलिया के बीच अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग

होने से विद्यार्थियों को दोनों विश्वविद्यालयों से दोहरी स्नातक की डिग्री मिल सकेगी।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top