Madhya Pradesh

राजस्व महा अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा

31 अगस्त तक चलेगा महा अभियान

शिवपुरी, 19 जुलाई (Udaipur Kiran) । शिवपुरी जिले में किसानों की सुविधा और लंबित राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए 18 जुलाई से 31 अगस्त तक राजस्व महा अभियान – 2.0 संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने सभी राजस्व अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए है कि राजस्व प्रकरणों का गंभीरता के साथ समय-सीमा में निराकरण किया जाये।

इस अभियान में अविवादित नामांतरण प्रकरणों का निराकरण 30 दिन में, विवादित नामांतरण प्रकरणों का निराकरण 150 दिन में किया जायेगा। बंटवारा प्रकरणों के निराकरण की समय-सीमा 90 दिन है और सीमांकन प्रकरणों को 45 दिन में निराकृत करने के निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ ही नक्शे में तरमीम का कार्य सतत् जारी रहेगा। राजस्व महा अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

(Udaipur Kiran) / रंजीत गुप्ता / राजू विश्वकर्मा

Most Popular

To Top