Haryana

हिसार : विकास कार्यों को नॉन स्टॉप तरीके से पूरा करवाएं अधिकारी : रणबीर गंगवा

अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा।

कैबिनेट मंत्री ने बरवाला में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली

हिसार, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विकास कार्यों को नॉनस्टॉप तरीके से पूरा करवाया जाए। बरवाला हलके के विकास में धन की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा शनिवार को बरवाला के किसान विश्राम गृह में अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों की बैठक में कहा कि जनता की सेवा करना उनका दायित्व हैं।

आम नागरिक, व्यापारी व किसानों में सरकार के प्रति विश्वास तथा अपराधियों में सरकार के प्रति डर की भावना होनी चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि फसलों को एमएसपी पर खरीदा जाए, शहर में सीवरेज, सड़क आदि की कोई भी समस्या है उसे तुरंत ठीक करवाया जाए।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार सेवा, सुशासन, समानता, समृद्धि और गरीब कल्याण के लिए समर्पित हैं। गत 10 वर्षों में हरियाणा एक हरियाणवी एक के सिद्धांत पर सरकार ने जो काम किया, उसे निरंतर जारी रखा जाएगा। बरवाला हलके के सर्वांगीण विकास और व्यापक जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top