
नैनीताल, 6 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स-इंडिया (उत्तराखंड) का एक शिष्टमंडल शनिवार को उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी से मिला। इस मुलाकात में मुख्य सचिव ने संगठन के सदस्य पत्रकारों से उत्तराखंड में सशक्त भू कानून सहित प्रदेश हित के कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। वहीं, शिष्टमंडल ने पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं को भी मुख्य सचिव के समक्ष रखा और उनके समाधान के लिए आग्रह किया।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय सचिव कैलाश जोशी, मुख्य संरक्षक संजय तलवार, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. गिरीश रंजन तिवारी, प्रदेश महासचिव डॉ. नवीन जोशी, मंडलीय अध्यक्ष दिनेश जोशी, जिला उपाध्यक्ष गौरव जोशी, नगर अध्यक्ष अफजल हुसैन फौजी, भगवान सिंह गंगोला, मोहन गिरी गोस्वामी, खुशबू शर्मा, आकांक्षी मावड़ी, तनुज पांडे और शैलजा सक्सेना सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।
(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
