Uttrakhand

अब कांग्रेस केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा का ढोंग कर रही है : मनवीर चौहान

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान।

देहरादून, 22 जुलाई (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा केदारनाथ की उपेक्षा की और अब केदारनाथ की प्रतिष्ठा रक्षा के लिए ढोंग कर रही है। बेहतर होता कि कांग्रेस अब तक उपेक्षा के लिए पश्चाताप यात्रा निकालती।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने एक जारी बयान में कहा कि आपदा के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने केदारनाथ को हुए नुकसान को देखते हुए इसे संवारने का कार्य किया और आज केदार नाथ विश्व पटल पर स्थान बना चुका है।

मनवीर चौहान ने कहा कि कांग्रेस जानती है कि 2014 से पहले सभी धाम और केदारनाथ में प्रतिवर्ष कितने श्रद्धालु आते थे और वर्तमान मे कितने गुना बढ़ी है। बेहतर कनेक्टिविटी से ही यह संभव हुआ है। आज बेहतर सड़के,हेली सेवाएं, मेडिकल सुविधा सहित यात्रियों को हर सुविधा मुहैया करायी जा रही है। सभी यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध है। हालांकि केदारनाथ में जब भी विकास कार्यों को लेकर पीएम मोदी आये तो कांग्रेस उसका स्वागत करने के बजाय विरोध करने में आगे रही।

उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की खातिर धर्म स्थलों को बदनाम करने और सरंक्षण का आडंबर रचने वाली कांग्रेस की चाल से जनता भली भांति वाकिफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरंक्षण के नाम पर केदारनाथ उप चुनाव की भूमिका तलाश रही है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति के सरंक्षण में अवरोध बनी कांग्रेस को दिखावे का चोला हटाकर अपने मूल स्वरूप में लौटना चाहिए।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार / प्रभात मिश्रा

Most Popular

To Top