
सागर, 7 अप्रैल (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश में तेज गर्मी शुरू हो गई है। कई स्थानों पर अधिकतम तामपान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। तापमान में वृद्धि के कारण कोई भी विद्यालय दोपहर 12 बजे के बाद संचालित नहीं होगा। यह निर्देश सोमवार को सागर कलेक्टर संदीप जी आर ने समस्त शासकीय/अशासकीय/ नवोदय विद्यालय / सी.बी.एस.ई. के प्राचार्यों को दिए।
कलेक्टर संदीप जी आर ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु के तापमान में वृद्धि होने के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए शाला संचालन समय परिवर्तन के संबंध में समस्त शासकीय/अशासकीय/ नवोदय विद्यालय / सी.बी.एस.ई. शैक्षणिक संस्थाओं में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आगामी आदेश तक शाला समय में परिवर्तन कर प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12 तक किया जाता है, दो पालियों में संचालित होने वाले विद्यालयों का समय यथावत रहेगा, परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय-सारणी अनुसार रहेगा, मूल्यांकन कार्य अपने यथावत समय पर संपादित होगे यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।
(Udaipur Kiran) तोमर
