HEADLINES

उत्तरी सिक्किम में वाहन दुर्घटना के बाद लापता लोगों का कोई सुराग नहीं

उत्तर सिक्किममा वाहन दुर्घटनापछि बेपत्ता बनेका मानिसहरू अझै पनि निखोज

गंगटोक, 02 जून (Udaipur Kiran) । उत्तरी सिक्किम में वाहन दुर्घटना के बाद लापता हुए चालक समेत 9 पर्यटकों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। दुर्घटना को आज चार दिन हो गये हैं।

29 मई, 2025 को उत्तरी सिक्किम के मंगन जिले के लाचुंग से चुंगथांग की ओर लौटते समय मुंशीथांग के पास छोबोंपू में एक वाहन सड़क से लगभग 1000 फीट नीचे तीस्ता नदी में गिर गया। वाहन में चालक सहित 11 पर्यटक सवार थे। दुर्घटना के बाद दो पर्यटकों को गंभीर हालत में बचा लिया गया और उनका वर्तमान में राजधानी के एसटीएनएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है और वे ठीक हो रहे हैं।

वाहन में सवार चालक सहित 9 लोग अभी भी लापता हैं। चालक उत्तरी सिक्किम के सिंघिक का निवासी था, जबकि पर्यटकों में दो त्रिपुरा, दो उत्तर प्रदेश और चार ओडिशा के थे। राज्य पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग ने साेमवार प्रेस काे दिए बयान में बताया कि लापता लोगों की खोज एवं बचाव अभियान अभी भी जारी है। खोज एवं बचाव अभियान में जिला पुलिस, जिला प्रशासन, आईटीबीपी, सेना, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग, बीआरओ, एनडीआरएफ, अग्नि, मेडिकल टीम, पर्यटन हितधारक, ड्राइवर्स एसोसिएशन और स्थानीय स्वयंसेवक शामिल हैं। विभाग ने कहा कि मानसून के मौसम में क्षेत्र में भारी बारिश से भूस्खलन हो सकता है और सड़कें अवरुद्ध हो सकती हैं। हम सभी पर्यटकों को सलाह देते हैं कि वे यात्रा करते समय सावधानी बरतें तथा आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त सड़क एवं मौसम संबंधी अपडेट के आधार पर अपनी यात्रा की योजना बनाएं। ——————–

(Udaipur Kiran) / Bishal Gurung

Most Popular

To Top