
जयपुर, 3 मई (Udaipur Kiran) । गोविंद देवजी मंदिर में रविवार को सुबह आठ से दस बजे तक नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ गायत्री शक्तिपीठ के विद्वानों की टोली संपन्न कराएगी। विश्व शांति के लिए गायत्री एवं महामृत्युजंय महामंत्र से आहुतियां प्रदान की जाएंगी। कुछ विशिष्ट आहुतियां भी प्रदान की जाएंगी।
इस मौके पर व्यक्ति, परिवार और समाज के नैतिक उत्थान के लिए जीवन के आदर्श मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देने के लिए सत्संकल्प-2025 का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अंतर्गत भारतीय संविधान और नव युग के संविधान का पूजन कर सभी उपस्थित श्रद्धालुओं से नव युग के संविधान का सामूहिक रूप से पाठ कराया जाएगा। गायत्री परिवार के संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा लिखित नव युग के संविधान को हर व्यक्ति तक पहुंचाने लिए इसे फोल्डर में तैयार कराया गया है। यह फोल्डर रविवार को यज्ञ में शामिल लोगों को निशुल्क वितरित किया जाएगा। यज्ञ के साथ जन्म दिन संस्कार भी कराए जाएंगे।
—————
(Udaipur Kiran)
