गुरुग्राम, 22 अप्रैल (Udaipur Kiran) ।मंगलवार को अपराध शाखा सिकंदरपुर गुरुग्राम की पुलिस टीम ने नजदीक पारस बिल्डटेक सैक्टर-54 से नाइजीरिया मूल की एक महिला को अवैध मादक पदार्थ सहित काबू किया। आरोपी की पहचान प्राइस ओसीबी (28) निवासी नाइजीरिया वर्तमान निवासी लोहिया अपार्टमेंट महरौली दिल्ली के रूप में हुई।
पुलिस टीम द्वारा महिला आरोपी के कब्जा से 13.8 ग्राम अवैध नशा बरामद होने पर उसके खिलाफ थाना सैक्टर-53, में एन.डी.पी.एस. अधिनियम की सम्बन्धित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपित महिला से प्रारम्भिक पूछताछ में पता चला है कि वह वर्ष-2011 में भारत आई थी। आरोपी महिला को अवैध मादक पदार्थ सप्लाई के लिए दिल्ली से एक अन्य नाइजीरियन व्यक्ति द्वारा दिए गए थे। आरोपी महिला दिल्ली में घरों में खाना बनाने का काम भी करती है।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी महिला के पासपोर्ट, वीजा व अन्य साथी आरोपियों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूछताछ में जो भी तथ्य समक्ष आएंगे, उनके अनुसार केस में कार्यवाही की जाएगी।
(Udaipur Kiran)
