Haryana

बिजनेस वीजा पर भारत आया नाइजीरियन कर रहा था तस्करी,गुरुग्राम में गिरफ्तार

फोटो : मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाला नाइजीरियन नागरिक।

– बिजनेस वीजा पर 2011 में आया था भारत

गुरुग्राम, 25 अप्रैल (Udaipur Kiran) । अवैध रूप से नशीले पदार्थ उपलब्ध कराने वाले एक विदेशी मूल के व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 2011 में बिजनेस वीजा पर भारत आया था। शुक्रवार को पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी नाईजीरिया का रहने वाला है और उसे सिकंदरपुर घोसी पहाड़ी रोड़, गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 22 अप्रैल को अपराध शाखा सिकंदरुपर ने पारस बिल्डटेक सेंटर-54 में नाइजीरिया मूल की 28 वर्षीय महिला प्रेज ओसिबे को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया था। वर्तमान में लोहिया अपार्टमेंट महरौली में रही है। पुलिस ने महिला के पास से 13.8 ग्राम नशीला पदार्थ बरामदकिया था। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वह 2011 में भारत आई थी। उसके पास से बरामद मादक पदार्थ सप्लाई के लिए दिल्ली से एक अन्य नाइजीरियन व्यक्ति ने दिया था।

महिला की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने महिला को मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने 24 अप्रैल को सिकंदरपुर घोसी पहाड़ी रोड़, गुरुग्राम से उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान एलामारू एडुबुइसी पास्कल के रूप में हुई है। आरोपी नाइजीरिया का रहने वाला है और वर्तमान में बसंत कुंज एनक्लेव नंगल देवत महरौली में रह रहा था।

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top