Haryana

हिसार : हड़ताल पर अड़े एनएचएम कर्मचारी, स्वास्थ्य सेवाएं होने लगी प्रभावित

धरने पर नारेबाजी करते एनएचएम कर्मचारी।
धरने पर एनएचएम कर्मियों को संबोधित करते संगठन नेता।

दूसरे भी जमकर की नारेबाजी, 860 में से 670 ने की हड़ताल

हिसार, 27 जुलाई (Udaipur Kiran) । सरकार एवं विभागीय उच्चाधिकारियों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए एनएचएम कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पक्का करने सहित अन्य मांगे उठाई।

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के दूसरे दिन स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ा। जिला प्रधान अनिल कुमार व राज्य उप प्रधान जगत बिसला ने दावा किया कि शनिवार को दूसरे दिन 860 कर्मचारियों में से 670 कर्मचारी हड़ताल पर रहे, जिससे जिससे स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में पिछले 20-25 साल से अपनी सेवाएं दे रहे एनएचएम कर्मचारी सरकार व प्रशासन से पिछले पांच साल से सैंकड़ों बैठकें कर चुके है लेकिन हर बार कर्मचारियों को सिर्फ और सिर्फ आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला जिससे कर्मचारियो में सरकार व प्रशासन के खिलाफ रोष पनपता गया। कर्मचारियों के इसी रोष के परिणामस्वरूप ये हड़ताल चल रही है जिस वजह से जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

संगठन नेताओं ने कहा कि जिला हिसार में एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के दूसरे दिन 860 में से 670 एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इसस इन कर्मचारियों द्वारा दी जाने वाली सेवाएं जैसे महिला प्रसूति, गर्भवती महिला की जांच, गर्भवती महिला व बच्चों का टीकाकरण, स्कूल हेल्थ प्रोग्राम, मेंटल हेल्थ प्रोग्राम, क्षयरोग रोकथाम कार्यक्रम, एम्बुलेंस सेवा, जिला व ग्रामीण क्षेत्र की सभी स्वास्थ्य संस्था पर दी जाने वाली सेवाएं पूर्ण रूप से प्रभावित रही।

धरने पर जिला उपप्रधान कौशल्या, पूनम, कांता व बलजीत नैन ने बताया कि सरकार के शोषण रूपी आदेशों के खिलाफ अब एनएचएम कर्मचारी आरपार की लड़ाई को तैयार है। धरने को बलजीत नैन, सुशील मोर, राजबीर, चंद्रपाल, राहुल कांता, शर्मिला, सुदेश, पिंकी, मनोज, रोहतास, डॉ. मोनिका, डॉ. संदीप बूरा, मंजू, डॉ. बलवंत, डॉ. जोगिंदर रेड्डू, डॉ. हरजीत, डॉ. अर्चना व डॉ अंकिता आदि ने संबोधित किया। इसके अलावा हड़ताल के दूसरे दिन सर्व कर्मचारी संघ सह सचिव अशोक सैनी, स्वास्थ्य विभाग तालमेल कमेटी के संयोजक नूर मोहम्मद, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के ब्लॉक प्रधान नितिन पुहाल, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के प्रधान सोना देवी आदि ने मौके पर पहुंचकर आंदोलन का समर्थन किया।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर / SANJEEV SHARMA

Most Popular

To Top