Haryana

यमुनानगर में एनएचएम डॉक्टर भी हड़ताल पर,सेवाएं हुई प्रभावित

धरना प्रदर्शन पर स्वास्थ्य कर्मी

यमुनानगर, 26 जुलाई (Udaipur Kiran) । हरियाणा में सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल दूसरे दिन में प्रवेश कर गई। वहीं नेशनल हेल्थ मिशन से जुड़े डॉक्टरों सहित विभिन्न वर्गों के कर्मचारी भी चार दिन की हड़ताल शुरू कर धरने पर बैठे। इसके चलते स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। शुक्रवार को नेशनल हेल्थ मिशन के जिला अध्यक्ष अमित गुर्जर ने बताया कि सरकार द्वारा मांगों की अनदेखी किए जाने के चलते उन्होंने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। वहीं, डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान हैं।

दूर-दूर से इलाज के लिए आ रहे हैं, लेकिन डॉक्टर उपलब्ध नहीं है। जिला मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर दिव्या मंगला का कहना है कि नेशनल हेल्थ मिशन के डॉक्टरों के अन्य स्टाफ के चार दिन की हड़ताल पर चले जाने के बावजूद स्थिति को नार्मल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ओपीडी, डिलीवरी, पोस्टमार्टम सेवाएं नॉर्मल हैं। उन्होंने कहा कि जो वरिष्ठ डॉक्टर हैं, उनकी सहायता से काम चलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 570 डॉक्टर, पैरामेडिकल एवं अन्य स्टाफ है, जिसमें से 350 से अधिक हड़ताल पर हैं जिसके चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

(Udaipur Kiran) / अवतार सिंह चुग / सुमन भारद्वाज शर्मा

Most Popular

To Top