CRIME

नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

किशनगंज,07सितंबर (Udaipur Kiran) । जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नव विवाहिता की मौत का मामला शनिवार को सामने आया है। घटना टेढ़ागाछ प्रखंड के वेणुगढ़ की है।

मृतका की पहचान सुशीला देवी, पति पूजन दास के रूप में हुई है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।मृतका के भाई ने बताया कि मार्च महीने में धूमधाम से उन्होंने बहन की शादी करवाई थी। लेकिन, शादी के कुछ दिन बाद से ही बहन को सभी प्रताड़ित कर रहे थे। शुक्रवार को उसकी हत्या कर दी गई। भाई ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के भाई ने ये भी कहा है कि मेरी बहन 4 महीने से गर्भवती थी। लेकिन, उसके ससुराल वालों ने दहेज के कारण उसे मार डाला है।

सदर अस्पताल पहुंचे भाजपा जिला महामंत्री लखन पंडित ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होंगे उन्हें सख्त सजा मिलनी चाहिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर किशनगंज सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा होने की संभावना है।

(Udaipur Kiran) / धर्मेन्द्र सिंह

Most Popular

To Top