Haryana

यमुनानगर: पॉलीथिन में नवजात भ्रूण मिला, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस मौके पर जांच करती हुई

यमुनानगर, 21 जून (Udaipur Kiran) । जगाधरी के दुर्गा गार्डन कालोनी में शनिवार को नवजात का भ्रूण मिला। पॉलिथीन में रखे इस भ्रूण को कुत्ते नोच रहे थे। राहगीर ने देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में ले लिया। उसे नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है।

जगाधरी के दुर्गा गार्डन निवासी राकेश कुमार ने शनिवार शाम को बताया कि वह गली से गुजर रहे थे। तभी उन्हें कुत्तों का एक झुंड पालीथिन को खींचते दिखाई दिया। जब उन्होंने पास से देखा तो उसमें भ्रूण था। उन्होंने कुत्तों को भगाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सेक्टर 17 थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने भ्रूण को कब्जे में लिया है और पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया गया है। अंदेशा जताया जा रहा है कि यह भ्रूण चार से पांच माह का हो सकता है। अब पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। जिससे पता लगाया जा सके कि यह किसने फेंका है। इसके साथ ही अस्पताल से भी रिकार्ड लिया जा रहा है।

(Udaipur Kiran) / अवतार सिंह चुग

Most Popular

To Top