
कानपुर, 31 मई (Udaipur Kiran) । रानी अहिल्याबाई होलकर ने भारत की एकता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की मजबूत नींव रखी। रानी अहिल्याबाई न केवल एक महान प्रशासक और महिला सशक्तिकरण की प्रतीक थी, बल्कि उन्होंने अपने शासनकाल में धर्म, सेवा और न्याय का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। यह बातें शनिवार को केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती स्मृति अभियान के अंतर्गत आयोजित संगोष्ठी में दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कही।
दक्षिण जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने अपने समय में महिला सशक्तिकरण, जन कल्याण और मंदिरों के पुनर्निर्माण के माध्यम से भारतीय संस्कृति को संजो कर रखा। आज का भारत रानी अहिल्याबाई जैसे आदर्श नेतृत्व की प्रेरणा से मार्गदर्शन लेकर आगे बढ़ रहा है। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर ने सनातन धर्म और भारतीय विरासत की जो मजबूत नींव रखी। वही आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास और विरासत के अभियान का आधार बन चुकी है।
संगोष्ठी में प्रमुख रूप से विनोद मिश्रा, गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह, मनीष त्रिपाठी, भूपेंद्र त्रिपाठी, अर्जुन बेरिया, शिवपूजन सविता, राजन चौहान, वंदना गुप्ता, अनुराग शुक्ला, वीरेंद्र दिवाकर, संजीव बेरी आदि मौजूद रहे।
(Udaipur Kiran) / मो0 महमूद
