Uttrakhand

आप नैनीताल नगर मंडल की नई कार्यकारिणी गठित

आम आदमी पार्टी की नई नगर कार्यकारिणी के सदस्य।

नैनीताल, 22 सितंबर (Udaipur Kiran) । आम आदमी पार्टी की नैनीताल क्लब में रविवार को नैनीताल विधानसभा नैनीताल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष गिरीश सत्यवली के नेतृत्व में नगर मंडल की नई टीम को चुना गया।

नई कार्यकारिणी में जीवन नेगी को नगर मंडल अध्यक्ष बनाया गया, राजेश कुमार को उपाध्यक्ष, हरीश बष्ट को सचिव, नवीन उप्रेती को कोषाध्यक्ष, गौरव बब्बी को मीडिया प्रभारी और विनोद कुमार को जिला मीडिया प्रभारी चुना गया। साथ ही महिला मोर्चा की अध्यक्ष विद्या देवी और दीपा आर्य को महिला मोर्चा की सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

पूर्व अध्यक्ष शाकिर अली ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी विनोद कुमार ने किया। सभा में नए शामिल हुए सदस्यों का स्वागत किया गया और उन्हें माला पहनाकर पार्टी में शामिल किया गया। बैठक में हर्ष गैड़ा, महेश महतोलिया, गोपाल बोरा, मोहन उपाध्याय, गंगा विष्ट, संजय कुमार, रजनी सहदेव, अब्दुल हसीन, नईम अहमद, विजय साह, अजय कोहली, नवीन नैथानी, हरीश बिष्ट, विक्रम सिंह, दीपक आर्य, हेमंती शाही, सूरज कुमार और अन्य कई सदस्य उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Most Popular

To Top