Jharkhand

श्री गुरुनानक स्कूल में नेताजी की जयंती और सरदार ज्ञानीराम सिंह की पुण्यतिथि मनी

गुरु नानक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम
बंगाली समाज ने दी श्रद्धांजलि

रामगढ़, 23 जनवरी (Udaipur Kiran) । श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती और सरदार ज्ञानीराम सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई।

सर्वप्रथम छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सरदार अनमोल सिंह, स्कूल प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष सरदार मनमोहन सिंह लांबा और स्कूल के प्राचार्य हरजाप सिंह ने संयुक्त रूप से नेताजी और ज्ञानी राम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। मौके पर नेताजी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के सबसे महान स्वतंत्रता सेनानी के साहस को याद करने और सम्मान देने के लिए हर साल 23 जनवरी को मनाया जाता है। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिए उन्होंने जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फ़ौज का गठन किया था। उनके द्वारा दिया गया ‘जय हिन्द’ का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है।

विद्यालय के संस्थापक के रूप में सरदार ज्ञानी राम सिंह जी की पुण्यतिथि को मनाया गया। उनके जरिये जीवन पर्यंत किए गए अथाह प्रयास को पुनःयाद किया गया। उन्होंने रामगढ़ के लोगों के लिए एक उच्च विद्यालय का सपना देखा और उस सपने को उन्होंने अपने कठिन प्रयासों से पूरा भी किया।

वहीं दूसरी ओर रामगढ़ झारखंड बंगाली एसोसिएशन ने गुरुवार को सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि मनाई। सर्व प्रथम एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवांशु साहा के नेतृत्व में समाज के लोगों ने मेन रोड स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर दत्ता ने कहा कि नेताजी आज भी समाज के लिए एक प्रेरणा है। उनके विचार, आदर्श को अपनाने की जरूरत है, तभी देश के नवनिर्माण में सभी की भागीदारी सुनिश्चित होगी। इस अवसर पर जिला सचिव तानिया कोनार, जयंत सेन गुप्ता, एम आर पान, रामचंद्र पात्रा, राहुल बनर्जी, पंकज बनर्जी आदि उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Most Popular

To Top