Assam

धिंग में मनाई गई नेताजी की 128वीं जयंती 

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस (फोटो इंटरनेट मीडिया)

नगांव (असम), 23 जनवरी (Udaipur Kiran) । नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 128वीं जयंती आज नगांव जिलांतर्गत धिंग में पूरे उत्साह के साथ मनाई गई। धिंग स्थित नेताजी सुभाष संघ की ओर से आज विभिन्न कार्यक्रमों के तहत जयंती मनायी गयी। कार्यक्रम के अनुसार धिंग नगर पालिका के महापौर सुशांत देव नाथ ने दीप प्रज्ज्वलित किया। जबकि, प्रतिमा पर धिंग पुलिस थाना प्रभारी प्रज्ञान गोगोई, नेताजी सुभाष संघ के अध्यक्ष संदीप कुड़ी और गणमान्य हस्तियों ने माल्यार्पण किया।

राष्ट्रीय ध्वज धिंग राजस्व सर्किल सर्कल अधिकारी सौरव कुमार दास द्वारा फहराया गया, नेताजी सुभाष संघ का ध्वज क्लब के संस्थापक अध्यक्ष रंजीत देव नाथ द्वारा फहराया गया और अखिल असम बंगाली युवा परिषद का झंडा नेताजी सुभाष संघ और क्षेत्रीय सचिव राणा मोदके द्वारा फहराया गया। तृप्ति देव नाथ के निर्देशन में और किशालय संगीत विद्यालय के छात्रों के सहयोग से राष्ट्रगान बजाया गया। कार्यक्रम का संचालन धिंग शंकर देव निकेतन के प्राचार्य संजीव दास ने किया। आज राज्य के विभिन्न में भी नेताजी की जयंती मनायी जा रही है।

(Udaipur Kiran) / देबजानी पतिकर

Most Popular

To Top