Uttar Pradesh

वन निगम के कार्यों में लापरवाही नहीं की जायेगी बर्दाश्त : डा. अरूण सक्सेना

वन निगम की बैठक करते डा. अरूण सक्सेना

लखनऊ, 23 अप्रैल (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिर्वतन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरूण कुमार की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश वन निगम की 274वीं बैठक बुधवार को वन निगम सभाकक्ष में सम्पन्न हुई।

वन मंत्री ने कहा कि निगम के कार्यों में किसी भी स्तर पर अनियमितता व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। निगम में अधिकारियों व कर्मचारियों के विरूद्ध चल रही जांच आदि पर निष्पक्षतापूर्वक कार्रवाई करते हुए प्रकरण को शीघ्र निष्तारित कराया जाये।

डा. अरूण सक्सेना ने वन निगम में अधिकारियों, कर्मचारियों की कमी को पूरी करने के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने इकोटूरिज्म के क्षेत्र में और अधिक प्रयास किए जाने पर विशेष बल दिया। साथ ही तेन्दूपत्ता के हरी बिक्री के परिणाम से भी समस्त सदस्यगण अवगत हुए। उन्हाेंने वन निगम कर्मचारियों के पिछले दो वर्षों से आपरेटिंग लाभ में होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

उन्हाेंने कार्यों में गति लाने के लिए अधिकारियों को बोर्ड मीटिंग का आयोजन वार्षिक न कर तिमाही किए जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लाट नीलामी की व्यवस्था को ऑनलाइन करने काे कहा। जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायत न मिलने पाये।

प्रबन्ध निदेशक के. के. सिंह ने मंत्री व अन्य सभी सदस्यों के स्वागत उपरान्त वन निगम के पिछले वर्ष किये गये कार्यों व आगामी माहों में किये जाने वाले विभिन्न कार्यों की रूप-रेखा प्रस्तुत की, जिस पर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में समिति के सम्मानित सदस्यगण, वन विभाग, वन निगम व शासन के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन

Most Popular

To Top