जयपुर, 22 जनवरी (Udaipur Kiran) । काेटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को दाे घंटे के गैप में दो स्टूडेंट्स ने सुसाइड कर लिया। दोपहर में जेईई की तैयारी कर रहे स्टूडेंट पराग (18) ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। वह असम का रहने वाला था।
अगले सप्ताह उसका जेईई-मेन का पेपर था। वह महावीर नगर इलाके में रहता था। फिलहाल, उसकी मां भी कोटा में ही है। सुसाइड के कारण सामने नहीं आए हैं। पुलिस ने शव को माेर्चरी में शिफ्ट करवाया है।
इससे पहले सुबह करीब दस बजे नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने पीजी के कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया। गाइडलाइन के बाद भी पंखे में हैंगिंग डिवाइस नहीं लगा था। सीआई राम लक्ष्मण ने बताया कि अहमदाबाद (गुजरात) की रहने वाली अफ्शा शेख (23) करीब छह महीने पहले कोटा आई थी। अफ्शा प्रतीक्षा रेजिडेंसी में रह रही थी।
बुधवार सुबह पीजी मालिक ने छात्रा को कमरे में फंदे पर लटका देखा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। स्टूडेंट के परिजन को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद पोस्टमाॅर्टम कराया जाएगा। सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है।
—————
(Udaipur Kiran) / रोहित