Uttar Pradesh

राष्ट्रवादी किसान क्रांति दल ने किया संगठन का विस्तार

फोटो

बाराबंकी1 जून (Udaipur Kiran) । राष्ट्रवादी किसान क्रांति दल के प्रदेश अध्यक्ष राम जी तिवारी ने रामनगर में संगठन मजबूती के लिए एक बैठक कर जिला महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद पर सुमन अवस्थी व जिला महामंत्री रामा तिवारी को मनोनीत किया।

उन्होंने कहा कि उनका दल सन 1857 के क्रांतिकारियों की याद में बना है जिसमें मंगल पांडेय की अग्रणी भूमिका रही। उनकी कंही भी मूर्ति सरकार नहीं लगाए है। उनका दल उनकी मूर्ति विधान सभा के सामने लगवाएगा। आज किसान की फ़सल का मूल्य सरकार तय करती है जो लागत से भी कम होती है। किसान को अधिकतम समर्थन मूल्य मिलना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति की न्यूनतम आय भी 18 हजार होनी चाहिए जो नही है। इन सब के लिए उनका संगठन लड़ रहा है। आप जुड़कर संगठन मजबूत करें। उन्होने रामनगर नगर अध्यक्ष पद पर भी शिवा तिवारी को मनोनीत किया। सभी को मनोनयन पत्र दिए गए। इस अवसर पर डा प्रदीप शुक्ला,प्रीती शुक्ला,विनीता दीक्षित,माधुरी ,दीक्षित,तहसील अध्यक्ष अंकित चौहान,शिवम तिवारी,मोनिका दीक्षित आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज कुमार चतुवेर्दी

Most Popular

To Top