

जयपुर, 8 सितंबर (Udaipur Kiran) । भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान प्रभारी, मध्य प्रदेश में मंत्री कृष्णा गौर के नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गेदर के साथ मोर्चा पदाधिकारियों ने शहर के महेश नगर मंडल में जाकर जनसंपर्क किया और आमजन को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गेदर , मोर्चा प्रदेश महामंत्री महेंद्र पंवार, सुनील यादव, उपाध्यक्ष सुनील गहलोत, कार्यालय मंत्री रामेश्वर प्रसाद गुर्जर, सरोज कुमावत, नीतू गेदर, अमित जायसवाल एवं मोर्चा पदाधिकारियों के साथ जयपुर के महेश नगर मंडल में घर-घर पहुंच कर भाजपा सदस्य बनाए ।
—————
(Udaipur Kiran)
