Uttrakhand

गंगोत्री विद्या इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस धूमधाम से मनाया गया

गंगोत्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज

ऋषिकेश, 23 अगस्त (Udaipur Kiran) । सुमन विहार स्थित गंगोत्री विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में शुक्रवार को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग व अंतरिक्ष गाथा पर कलात्मक चित्रों के साथ प्रदर्शनी लगाकर पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस धूमधाम से मनाया गया।

विद्यालय के संरक्षक बंशीधर पोखरियाल ने कहा कि यह उत्सव हमारी अंतरिक्ष विज्ञान पर प्रगति व भारत की प्रतिबद्धता का उत्सव है। प्रधानाचार्य प्रमोद मलासी ने कहा कि यह उपलब्धि भावी पीढ़ी को अंतरिक्ष विज्ञान को समझने व उन्हें वैज्ञानिक सोच के प्रति जागरूक करने के लिए एक जरूरी पहल है।

विज्ञान शिक्षक प्रबोध उनियाल ने कहा कि अंतरिक्ष की दुनिया रहस्य व रोमांच से भरी है, जिसका अध्ययन विज्ञान में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं को अवश्य करना चाहिए।

(Udaipur Kiran) / विक्रम सिंह / वीरेन्द्र सिंह

Most Popular

To Top