Madhya Pradesh

नरसिंहपुरः जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम मनकवारा में हुआ कंटूर ट्रेंच का निर्माण

नरसिंहपुरः जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम मनकवारा में हुआ कंटूर ट्रेंच का निर्माण
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम पंचायत पचामा में प्राचीन बावड़ी में हुआ श्रमदान

नरसिहंपुर, 31 मार्च (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जिले में 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी- कर्मचारियों, मप्र जनअभियान परिषद, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और आम नागरिकों को जोड़ा जा रहा है। इस अभियान में जल संरक्षण व संवर्धन की दिशा में अनेक कार्य किये जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को मप्र जनअभियान परिषद गोटेगांव के तत्वावधान में जल संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में ग्राम पंचायत मनकवारा के स्वधान परिसर गणेश प्रतिष्ठान में वर्षा जल के संचय के लिए जल संरचनाओं के लिए कंटूर ट्रेंच का निर्माण किया गया। इसके अलावा जल संरक्षण व संवर्धन विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इस कार्य में नवांकुर संस्था मनकवारा, अकोला, वंदना आदर्श शिक्षा समिति करकबेल तथा सीएमसीएलडीपी के छात्रों व परामर्शदाताओं सहित गणेशपीठाधीश्वर के स्वामी लालबाबा महाराज ने अपनी सहभागिता दी।

मप्र जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक जय नारायण शर्मा ने बताया कि जल संरचनाओं के निर्माण से वर्षा का जल वर्षाकाल में संचय किया जाएगा, जिससे भूमिगत जल में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि जल संरक्षण व संवर्धन अभियान के लिए जल संरचनाओं का निर्माण 30 जून 2025 तक जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत अंतर्गत किया जा रहा है। वर्षा काल में यहां सघन पौधारोपण किया जाएगा, ताकि यह क्षेत्र हराभरा और जल संचय युक्त बन सके। इस अवसर पर नवांकुर संस्थाओं, सीएमसीएलडीपी छात्रों, परामर्शदाताओं के साथ जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक जयनारायण शर्मा एवं विकासखण्ड समन्वयक गोटेगांव प्रतीक दुबे ने भी अपनी सहभागिता दी।

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम पंचायत पचामा में प्राचीन बावड़ी में हुआ श्रमदान

वहीं, सोमवार को मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर के तत्वावधान में चीचली विकासखंड के सेक्टर क्रमांक दो बसुरिया के ग्राम पंचायत पचामा में स्थित प्राचीन बावड़ी में स्वच्छता के साथ श्रमदान किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत पचामा, भटरा में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम चौपाल आयोजित की गई।

जिला समन्वयक मप्र जनअभियान परिषद जयनारायण शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत पचामा में स्थित प्राचीन बावड़ी में नवांकुर संस्था हरदौल, जन सेवा समिति बसुरिया, जन शक्ति सेवा समिति उकासघाट, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भमका के तत्वाधान में स्वच्छता के साथ श्रमदान किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी, समाजसेवी और नागरिक बड़ी संख्या में सहभागिता की। जन शक्ति सेवा समिति अध्यक्ष रामकृष्ण राजपूत ने बताया कि जल संरक्षण व संवर्धन, भूमिगत जल में वृद्धि, पशु- पक्षियों को पीने का पानी, गर्मी में जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो। इसके लिए प्राचीन बावड़ी में श्रमदान किया जा रहा है।

आयोजित चौपाल में जनपद अध्यक्ष राधा बाई ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान में सभी की सहभागिता अनिवार्य है। उन्होंने सभी से इस अभियान में जुड़ने की अपील की। ग्राम पंचायत सरपंच भवानी प्रसाद जुदेव राजा साहब ने बताया कि यहां तीन- चार फुट पर जल बना रहता है। वही वृक्ष मित्र संस्था से योगेन्द्र सिंह ने जल संरक्षण महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि आज यदि हम सभी ने जल का संरक्षण नहीं किया, तो आने वाले भविष्य में हम सभी को जल संकट का सामना करना पड़ेगा। नवांकुर संस्था सचिव रामेश्वर वर्मा ने जल गंगा संवर्धन अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जिले में जल संरक्षण व संवर्धन की दिशा में विभिन्न कार्य किये जा रहे हैं।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top