
नारनाैल, 28 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । नारनौल जिला बार एसोसिएशन चुनाव में शुक्रवार को प्रधान पद के लिए संतोख सिंह यादव विजयी रहे। उन्होंने लक्ष्मीनारायण को एक सौ चार मतों से हराया।
मुख्य चुनाव अधिकारी करण सिंह भोजावास ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में चार उम्मीदवार प्रधान पद के लिए खड़े हुए थे।
जिसमें संतोख सिंह यादव को दो सौ 81 मत, लक्ष्मीनारायण को एक सौ 77, यशवंत सिंह को एक सौ 45 व अनिल कुमार को एक सौ 8 मत मिले। जबकि उप प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवार प्रज्ञा शर्मा व विकास सांगवान खड़े थे जिसमें विकास सांगवान ने प्रज्ञा शर्मा को 3 तीन सौ 22 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
वहीं सचिव पद के लिए चार उम्मीदवार प्रदीप यादव, हेमंत भारद्वाज, अवधेश व हरेंद्र लांबा मैदान में से प्रदीप को दो सौ 96 मत मिले।
उन्होंने हेमंत कृष्ण भारद्वाज को हराया। उन्होंने बताया कि सहसचिव पद, खजांची एवं लेखा परीक्षक पद के उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। सह सचिव पद के लिए चंद्र देव यादव, खजांची के लिए सुगन सिंह व ऑडिटर पद के लिए कार्तिक यादव का एक-एक नामांकन आने के कारण इनका निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। लाइब्रेरियन पद पर एक नामांकन वापस होने के कारण परमिंद्र निर्विरोध निर्वाचित हुए।
—————
(Udaipur Kiran) / श्याम सुंदर शुक्ला
