Haryana

नारनौलःपोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंची

पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण देते एसडीएम एवं आरओ डॉण् जितेंद्र सिंह।

नारनाैल, 1 मार्च (Udaipur Kiran) । नगर पालिका अटेली तथा कनीना के होने वाले चुनाव के लिए शनिवार को अंतिम रिहर्सल के बाद पोलिंग पार्टियों अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुई। कनीना में एसडीएम एवं आरओ डॉ जितेंद्र सिंह ने पोलिंग पार्टियों को फाइनल रिहर्सल करवाई जबकि अटेली में नारनौल के एसडीएम एवं आरओ अमित यादव ने पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया।

पोलिंग पार्टियों को दोनों जगह पर ईवीएम व चुनावी सामग्री प्रदान कर मतदान बूथों पर भेजा गया। रविवार दो मार्च को चुनाव होंगे। चुनाव का समय सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक रहेगा। कनीना में 14 वार्डों के पार्षदों और प्रधान पद के लिए मतदान होगा। जिसमें 10 हजार चार सौ 13 वोटर है। वहीं अटेली नगर पालिका में छह हजार तीन सौ 31 वोटर हैं। अटेली में 12 वार्ड तथा इतने ही बूथ बनाए गए हैं।

पोलिंग पार्टियों के लिए स्वास्थ्य के लिए फर्स्ट एंड किट का प्रबंध है। हर बूथ पर बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई। कनीना में बूथ नो व 13 को संवेदनशील बूथ बनाया गया। कनीना नपा चुनाव से संबंधित जानकारी व शिकायत के लिए कंट्रोल फोन नंबर 01285-298086 पर संपर्क किया जा सकता है। इसी प्रकार अटेली नगर पालिका चुनाव के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी व शिकायत के लिए कंट्रोल रूम नंबर 01282-298612 पर संपर्क किया जा सकता है।

हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने नगर पालिका चुनाव के लिए जिला महेंद्रगढ़ में सामान्य आब्जर्वर के तौर पर योगेश कुमार एचसीएस तथा पुलिस ऑब्जर्वर के तौर पर ध्यानचंद एचपीएस को जिम्मेदारी सौंपी है। नगर पालिका से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत के लिए ऑब्जर्वर योगेश कुमार के मोबाइल नंबर 7056622222 तथा पुलिस ऑब्जर्वर ध्यानचंद के मोबाइल नंबर 9416120891 पर संपर्क किया जा सकता है।

उपायुक्त डॉ विवेक भारती ने नागरिकों से आह्वान किया है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लें। जिला प्रशासन शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

वहीं पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने बताया कि नगर पालिका चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / श्याम सुंदर शुक्ला

Most Popular

To Top