Haryana

नारनौलः कांग्रेस देश में जातिगत जनगणना करवाना चाहती है,भाजपा इसके पक्ष में नहींः अशोक गहलोत

नारनौल में आयोजित जनसभा में मौजूद राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अन्य नेतागण।

नारनाैल, 30 सितंबर (Udaipur Kiran) । राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा जाति-पाति की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस की सोच ऐसी नहीं है। कांग्रेस पार्टी पूरे देश में जातिगत जनगणना करवाना चाहती है लेकिन भाजपा इसके पक्ष में नहीं है। वे सोमवार को नारनौल स्थित सैनी आश्रम में कांग्रेस प्रत्याशी राव नरेंद्र सिंह के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि वे राजस्थान से अकेले सैनी समाज से एमएलए थे। इसके बावजूद कांग्रेस पार्टी ने उनको तीन बार मुख्यमंत्री बनाया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी व इंडिया एलाइंस गठबंधन पूरे देश में जातिगत जनगणना करना चाहता है, लेकिन भाजपा पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर जातिगत जनगणना हो जाए, तो उस हिसाब से ही लोगों के लिए सरकारी योजना बनाई जा सकेंगी। जिससे पिछड़ी जाति के लोगों को भी लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झूठ की राजनीति करती है। भारतीय जनता पार्टी जुमलों की पार्टी है। केंद्र में सत्ता पाने के लिए उन्होंने कई प्रकार के झूठे वादे किए। यह वादे आज तक पूरे नहीं हो पाए हैं।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही है तथा आने वाला समय हरियाणा में कांग्रेस का होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भाई को भाई से लड़ने ने का काम कर रही है। इनका काम अंग्रेजों की तरह फूट डालो राज करो वाला है। उत्तर प्रदेश में यादव को नॉन यादव से लड़वा दिया। जबकि कांग्रेस पार्टी सभी को पूरा मान सम्मान देती है। वहीं भाजपा के लोग हरियाणा में जाटों के साथ बुरा व्यवहार कर रहे हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / श्याम सुंदर शुक्ला

Most Popular

To Top