Haryana

हिसार : किरतान व आसपास गांवों में मौसम की मार से खराब हुई नरमा फसल

खेतों में खराब हो रही फसल देखते किसान।

हिसार, 17 सितंबर (Udaipur Kiran) । जिले के गांव किरतान व आसपास के गांवों में नरमा की फसल मौसम की मार के चलते खराब हो रही है। किसान अपने खेतों में जाकर खराब हो रही फसल को देखते हैं लेकिन स्वयं को असहाय पाते हैं।

किसानों का कहना है कि फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है और जो खर्चा लगाया है वह भी व्यर्थ हो गया है। किरतान के किसान नाथू राम, भरत राम, सतबीर, कृपाराम व अन्य ने मंगलवार को सरकार से गुहार लगाई है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा मुआयना करवाकर जल्द फसल की गिरदावरी करवाई जाए तथा मुआवजा देकर किसानों की दुर्दशा को दूर किया जाए। उन्होंने बताया कि किरतान समेत आसपास गांवों में नरमा फसल मौसम की मार नही सह सकी और फसल बर्बाद हो गई है। किसान इतनी बुरी हालत से गुजर रहा है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि अधिकारियों द्वारा खेतो में जाकर सही तरह से उनकी जानकारी लेकर सरकार तक पहुंचाई जाए ताकि किसान को उचित मुआवजा मिल सके। आजाद हिन्द युवा क्लब प्रधान कपूर आर्य ने सरकार से किसानों को मुआवजे की मांग की।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top