Chhattisgarh

सूरजपुर : सरपंच संघ प्रतापपुर के ब्लॉक अध्यक्ष बने नंददेव सिंह केराम

सूरजपुर, 3 जून (Udaipur Kiran) । जिले के मंगल भवन में बीते शाम प्रतापपुर जनपद अंतर्गत 101 पंचायतों के सरपंचों की बैठक हुई। बैठक में सरपंचों ने ब्लॉक अध्यक्ष का चयन किया।

101 ग्राम पंचायतों में से 59 पंचायतों के सरपंच इस बैठक में शामिल हुए। सभी ने मनोनयन के आधार पर ब्लॉक प्रतिनिधियों का चयन किया। बैठक शाम 6 बजे प्रारंभ हुई। यहां ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए सरपंचों ने पलढा के सरपंच नंददेव सिंह केराम का नाम सुझाया, जिसे सदस्यों ने ध्वनिमत से समर्थन देकर चयन किया।

इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए दरहोरा के सरपंच शेषनाथ सिंह और महिला उपाध्यक्ष पद के लिए चंदौरा के सरपंच सुलेखा पैकरा को मनोनीत किया गया। सचिव पद पर घूई के सरपंच हेम कल्याण सिंह और कोषाध्यक्ष के लिए खोरमा सरपंच पिंकी सिंह टेकाम को चुना गया।

इसके बाद नंददेव सिंह केराम ने सरपंचों को आश्वस्त किया कि वे सरपंचों के हित में निरंतर कार्य करेंगे। सरपंचों के अधिकार, शक्तियों और हितों और गांव की बेहतरी के लिए काम करेंगे।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश तायल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लाल संतोष सिंह एवं काफी संख्या मे सरपंच गण उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / विष्णु पांडेय

Most Popular

To Top