Bihar

नंदकिशोर दुबे बने मानवाधिकार सहायता संघ के जिला अध्यक्ष

नंदकिशोर दूबे का फाइल फोटो

पूर्वी चंपारण,18 सितम्बर (Udaipur Kiran) । पीड़ित मानवता के अधिकार व समाजिक कुरीतियों के विरूद्ध आवाज मुखरित करने वाली संस्था मानवधिकार सहायता संघ ने बंजरिया प्रखंड के चैलाहां पंचायत निवासी समाजिक कार्यकर्ता नंदकिशोर दुबे को पूर्वी चंपारण जिले का अध्यक्ष नामित किया है।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू सिंह ने इस आशय का पत्र जारी करते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को भी सूचित किया है।जारी पत्र में कहा गया है,कि श्री दूबे की समाजसेवा, निष्ठा, लगन और कर्मठता के आधार पर मानवाधिकार सहायता संघ ने जिला अध्यक्ष पूर्वी चम्पारण (बिहार)पद पर नियुक्त किया जा रहा है।वही पत्र में दूबे से आशा व्यक्त किया गया है, कि वे अपनी लगनशीलता से संगठन तथा समाज उत्थान के लिए जीवन पर्यन्त सक्रिय रहेंगे।

मानवाधिकारों के हनन तथा समाजिक बुराइयों के विरूद्ध आवाज़ बुलंद करेगे।साथ ही जन-कल्याणकारी योजनाओं की पूर्ति के लिए पूरी ईमानदारी, लगन और निष्ठा से काम करेंगे। नंद किशोर दूबे को मानवधिकार सहायता संघ का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर जिले के कई समाजिक व राजनैतिक संगठनो ने बधाई दी है।

(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार

Most Popular

To Top