Sports

नमिता और मुन्ना बने मोतीलाल नेहरू कॉलेज (सांध्य) के सर्वश्रेष्ठ एथलीट

वार्षिक खेल दिवस

नई दिल्ली, 23 मार्च (Udaipur Kiran) । दिल्ली के मोतीलाल नेहरू कॉलेज (सांध्य) ने वार्षिक खेल दिवस मनाकर अपने गौरवशाली खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा। खेल दिवस का समापन मुन्ना कुमार को छात्र वर्ग में सर्वश्रेष्ठ एथलीट और नमिता भाखला को छात्रा वर्ग में सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित करने के साथ हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन ऑफ कॉलेजेस प्रोफेसर बलराम पाणि, भारतीय महिला कबड्डी टीम की पूर्व कोच द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता पद्मश्री डॉ. सुनील डबास और भारतीय महिला हॉकी टीम के पूर्व कोच द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता नरेंद्र सिंह सैनी मौजूद थे। वार्षिक खेल दिवस का समापन मोतीलाल नेहरू कॉलेज (सांध्य) के प्राचार्य प्रोफेसर संदीप गर्ग के समापन भाषण के साथ हुआ।

100 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में चैतन्य आहूजा विजेता रहे, जबकि महिला वर्ग में नमिता भाखला विजेता रहीं। शॉटपुट में पुरुष वर्ग में मुन्ना कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला वर्ग में मानसी विजेता रहीं। 1500 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में मुन्ना कुमार विजेता रहे और 800 मीटर दौड़ में महिला वर्ग में नमिता विजेता रहीं। रौनक दहिया को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय 2024-2025 में स्वर्ण पदक, वरिष्ठ राष्ट्रीय 2024-2025 में रजत पदक और विश्व चैम्पियनशिप तुर्की, इस्तांबुल में रजत पदक हासिल किया।

—————

(Udaipur Kiran) / वीरेन्द्र सिंह

Most Popular

To Top