Haryana

पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर सभी फसलाें की खरीदी एमएसपी पर हाेगी: नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी पंजाब के डेराबस्सी में जनसभा को संबोधित करते हुए

हरियाणा की जन-कल्याणकारी योजनाओं को पंजाब में भी किया जाएगा लागू

पंजाब के डेराबस्सी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 26 अप्रैल (Udaipur Kiran) । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में किसानों की सभी फसलों की खरीद एमएसपी पर कर रही है और पिछले साढ़े दस सालों में किसानों को फसलों के खराबे को लेकर सरकार 14500 करोड़ रुपये दे चुकी है, जबकि वर्ष 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार में किसानों को फसल खराबे के तौर पर महज 1155 करोड़ रुपये दिए थे। पंजाब में पूर्व की कांग्रेस सरकार ने और अब मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार ने किसानों की कभी सुध नहीं ली है और न ही किसानों की फसलों को एमएसपी पर खऱीदा। वर्ष 2027 में पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर किसानों की सभी फसलों को हरियाणा की तरह एमएसपी पर खरीदा जाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को पंजाब के डेराबस्सी में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम

में पूर्व केंद्रीय मंत्री महारानी परनीत कौर, राज्यसभा सदस्य सतनाम संधू, गुरदर्शन सिंह सैनी, हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता, संजीव वशिष्ठ व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत विश्व में एक मजबूत व सशक्त देश बनकर उभरा है। हरियाणा में भी सरकार ने ईमानदारी, पारदर्शिता और सेवा को मूलमंत्र माना है। जातिवाद, तुष्टीकरण और वंशवाद की राजनीति को समाप्त किया, जिसकी बदौलत प्रदेश की जनता ने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई है। आज हरियाणा में एक जवाबदेह और संवेदनशील नॉन स्टॉप सरकार कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार का तीसरा कार्यकाल शुरू होते ही बिना पर्ची-बिना खर्ची के 26 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा राष्ट्रीय राजमार्गों, उद्योग, डिजिटल सेवाओं, युवाओं के लिए कौशल विकास, महिला सुरक्षा, और किसानों के कल्याण में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में “म्हारा गांव-जगमग गांव” योजना के तहत 5878 गांवों को भी शहरों की तर्ज पर 24 घंटे बिजली दी जा रही है। पंजाब में भी भाजपा सरकार बनने पर लोगों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top