Assam

नाहरलागुन पुलिस ने 5 आरोपितों को किया गिरफ्तार

इटानगर, 12 अप्रैल(हि,स)। अरुणाचल प्रदेश के नाहरलगुन पुलिस द्वारा ऑपरेशन डॉन 2.0 के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपने लड़ाई को जारी रकते हुए बांदरदेवा पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया और कुल 93.15 ग्राम संदिग्ध हेरोइन जब्त किया।

पुलिस अधीक्षक नाहरलागुन मिहिन गाम्बो ने आज बताया कि अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी के प्रयासों को विफल करने और दो अलग-अलग अभियान के दौरान पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। पहला अभियान, 11 अप्रैल को, विश्वसनीय खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, बांदरदेवा पुलिस ने बांदरदेवा चेक गेट पर एक जाल बिछाया और एक स्कूटर से ड्रग्स बरामद कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित की पहचान मकू रंगमो (27) के रूप में हुई है। उसके खुलासे के आधार पर सह-आरोपित राजा लिम्बू (26) को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने संदिग्ध हेरोइन से भरी 35 शीशियां बरामद कीं, जिनका वजन 46.40 ग्राम था, जिसे आरोपित ने पीछा करने के दौरान फेंक दिया था। बांदरदेवा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

दूसरा अभियान उसी रात को पुलिस ने चलाया। बांदरदेवा पुलिस ने राजमार्ग पर अभियान चलाते हुए एक महिंद्रा स्कॉर्पियो से तीन संदिग्ध ड्रग्स तस्करों को पकड़ लिया।

आरोपितों की पहचान इनामुल हुसैन (24), इनामुल हक (24), ऐनुल हक (34) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

(Udaipur Kiran) / तागू निन्गी

Most Popular

To Top