Delhi

व्यक्ति की ईंट से हमला करके हत्या

नई दिल्ली, 6 सितंबर (Udaipur Kiran) । रनहौला इलाके में बीती रात अपमानित किये जाने के बाद एक व्यक्ति ने अपने ही जानकार व्यक्ति की ईंट से हमला करके हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटे बाद आरोपी सुरेश उर्फ मदन चिकना को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीती रात दो बजकर 33 मिनट पर रनहौला पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली थी। कॉलर ने बताया कि एफ-ब्लॉक, कृष्णा स्वीट्स, विकास नगर, ग्रीन एवेन्यू इलाके में एक युवक घायलावस्था में पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची। वारदात वाली जगह पर काफी खून और ईंट, पत्थर और टूटे हुए पड़े थे। पता चला कि घायल को पीसीआर से नजदीक के डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने घायल प्रमोद उर्फ गुड्डू नामक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर पर मिट्टी और बजरी के साथ-साथ चोट के निशान थे।

उसके माथे पर व शरीर पर अन्य चोटें थीं। उसकी दाहिनी कलाई पर परमिला नाम लिखा हुआ है। उसके दाहिने हाथ के पंजे के पीछे ओम टैटू लिखा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। एसएचओ मुकेश कुमार सिंह के निर्देशन में इंस्पेक्टर मनोहर लाल की टीम को आरोपितों को पकडऩे का जिम्मा सौंपा गया। सीसीटीवी कैमरों और ह्येमैन सॉर्स की सहायता ली। आरोपित सुरेश उर्फ मदन चिकना की पहचान कर उसको उसके ठिकाने पर छापेमारी करके गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि वह दिल्ली छोडऩे की कोशिश में था। वह मृतक और उसके परिवार को जानता था। घटना की रात, वह शिव विहार में एक रिंग समारोह में मुफ्त भोजन और शराब पाने के लिए गया था। आयोजकों ने उसे कार्यक्रम से बाहर निकाल दिया, और मृतक प्रमोद ने उसे अपशब्दों से अपमानित किया। इसके बाद आरोपित त्यागी डेयरी, शिव विहार के पास इंतजार करने लगा। जब प्रमोद आया,उसे और अपमानित किया, तो आरोपित ने उसका पीछा किया, उस पर ईंटों से हमला किया, जब तक कि उसे लगा कि वह मर चुका है और भाग गया।

—————

(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी

Most Popular

To Top